सूचना
विषय: हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में।
समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) के अवसर पर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएँ निम्नलिखित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं—
काव्य-पाठ प्रतियोगिता
भाषण प्रतियोगिता
पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता
स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता
स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता
दिनांक: 14 सितम्बर, 2026
समय: प्रातः 10:30 बजे
स्थान: कक्ष संख्या–1, भूतल
इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता कार्यक्रम के संयोजकों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
अतः सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।
कार्यक्रम संयोजक
डॉ. महेन्द्र सिंह
डॉ. शची कुमारी
असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग
सहयोग:
डॉ. धनंजय यादव (बर्सर) एवं समस्त आचार्यगण
प्राचार्य
डॉ. मनोज कुमार सिंह
.png)




