सोमवार, 7 सितंबर 2026

हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में

सूचना

विषय: हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में।

समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) के अवसर पर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक छात्र-छात्राएँ निम्नलिखित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकते हैं—

  1. काव्य-पाठ प्रतियोगिता

  2. भाषण प्रतियोगिता

  3. पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता

  4. स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता

  5. स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता

दिनांक: 14 सितम्बर, 2026
समय: प्रातः 10:30 बजे
स्थान: कक्ष संख्या–1, भूतल

इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता कार्यक्रम के संयोजकों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

अतः सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

कार्यक्रम संयोजक
डॉ. महेन्द्र सिंह
डॉ. शची कुमारी
असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग

सहयोग:
डॉ. धनंजय यादव (बर्सर) एवं समस्त आचार्यगण

प्राचार्य
डॉ. मनोज कुमार सिंह



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में

सूचना विषय: हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में। समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि हिन्दी दिवस (14 सितम्ब...